दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक रेस्टोरेंट में फेक मैरिज पार्टी का आयोजन 30 मई को किया जा रहा था। पार्टी की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध बढ़ने पर दुर्ग पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

जानिए पूरा मामला

धमधा रोड स्थित कोसी रिसोर्ट में 30 मई को फेक मैरिज पार्टी का अयोजन रखा गया था। पार्टी में कंपल एंट्री 499 रूपए फीस रखी गई थी। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में पहुंचना था। पार्टी के लिए डीजे नाइट समेत मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई थी। इधर जैसे ही पार्टी के आयोजन की जानकारी गांव के ग्रामीणों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने कार्यक्रम पर पूर्णत प्रतिबंध की मांग को लेकर जेवरा सिरसा पुलिस चौकी पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।


हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि 30 मई को पार्टी का आयोजन होने वाला था। इस तरह का कार्यक्रम हिंदू संस्कार के उपर कड़ा प्रहार है। जेवरा सिरसा पुलिस मौके पर पहुंची और रिसोर्ट प्रबंधन को तगड़ी फटकार लगाई। विरोध बढ़ने पर पुलिस ने कोसी रिसोर्ट के मैनेजर ब्रम्हा दत्त पांडे के खिलाफ धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

साथ ही मैनेजर को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल, पार्टी को स्थगित कर दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि शादी जैसे पवित्र संस्कार को मनोरंजन का रूप देना गलत है। इस तरह के आयोजन से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती है।

आयोजकों को लोगों की भावनाएं को ध्यान में रखकर ही अच्छे आयोजन करना चाहिए। इस तरह के आयोजन से सामाजिक या धार्मिक विवाद की स्थिति बनने की आशंका रहती है। दुर्ग पुलिस हिंदू संगठनों की शिकायत पर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *