सूरजपुर। चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। सरपंच पति ने युवक का मुंडन कराकर उसे जूता-चप्पल का माला पहनाकर गांव में घुमाया। वहीं लड़के के पिता ने मामले की शिकायत रामानुजनगर थाने में की है। यह घटना ग्राम पस्ता की है।जानकारी के मुताबिक गांव के सरपंच पति ने सौर पैनल तार चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा दी।

सिर मुंडन कराया, फिर अर्धनग्न कर जूता-चप्पल का हार पहनाया और पेट व पीठ में चोर का तख्ती लगा कर मारते हुए गांव का भ्रमण कराया। युवक के पिता ने बताया कि सरपंच पति सहित सचिव और गांव के लोग भी इस घटना में शामिल थे। पीड़ित परिवार ने रामानुजनगर थाने में मामले की शिकायत की है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।


Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *