कोंडागांव। जिले के मोहपाल सरपंच मंगल सिंह मरकाम की हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने मिलकर सरपंच को बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को जंगल में रात भर रखे रहे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डंडा और लोहे का राॅड बरामद कर लिया है।

दरअसल, 30 सितंबर की सुबह 8:30 बजे सीएचसी फरसगांव से थाना बड़ेडोंगर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मोहपाल के वर्तमान सरपंच मंगल सिंह मरकाम की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई है। इस जानकारी पर पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश पर एफएसएल, साइबर, थाना बड़ेडोंगर और रक्षित केंद्र कोण्डागांव के पुलिस बल को घटना स्थल रवाना किया गया।


इसलिए बनाई गई थी हत्या की योजना

जाँच के दौरान संदेही मिट्ठू राम नेताम से गवाहों के समक्ष पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि सरपंच मंगल सिंह मरकाम का आरोपी परिवार की एक महिला से प्रेम प्रसंग का संदेह था। इसी रंजिश के चलते मिट्ठू राम नेताम, श्रवण कुमार नेताम, अमित कुमार नेताम, लखन नेताम, नवलू वट्टी, राकेश मण्डावी व प्रभु लाल नेताम द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी।

29 सितंबर को सरपंच के आने की सूचना मिलने पर सभी आरोपी पगडंडी मार्ग व नदी किनारे जंगल में घात लगाकर बैठे थे। सरपंच को देखते ही पकड़कर हाथ, थप्पड़, चप्पल, लोहे के राड व डण्डे से मारपीट की।

अस्पताल लाने से पहले मौत

आरोपियों द्वारा सरपंच मंगल सिंह मरकाम के हाथ बांधकर मारपीट की गई और घटनास्थल से करीब 60 मीटर दूर ले जाकर कंबल से ढंक दिया गया। इसके बाद आरोपी सड़क किनारे आग जलाकर रातभर वहीँ थे। सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच मौके से फरार हो गए।

परिजनों द्वारा घायल अवस्था में सरपंच को उपचार हेतु सीएचसी फरसगांव ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना बड़ेडोंगर में धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया तथा विवेचना के दौरान धारा 61(2)(क), 191(2) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपी मिट्ठू राम नेताम के मेमोरण्डम कथन के आधार पर डण्डा एवं लोहे का राड जब्त किया गया।

सातों आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण में आरोपी मिट्ठू राम नेताम (45), श्रवण कुमार नेताम (20), अमित कुमार नेताम (20), लखन नेताम (25), नवलू वट्टी (28), राकेश मण्डावी (21) व प्रभु लाल नेताम (20) सभी निवासी ग्राम मोहपाल, थाना बड़ेडोंगर, जिला कोण्डागांव को आज 1 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

इनकी रही अहम भूमिका

आरोपियों की गिरफ्तारी एवं प्रकरण की विवेचना में थाना प्रभारी निरी. राजकुमार सोरी, सउनि जगजीत कवाची, प्र0आर0 845 श्रवण मण्डावी, प्र0आर0 106 राजेन्द्र कुठूर, आर0 920 अनिल मरकाम, आर0 957 राजेन्द्र नेताम, आर0 903 बुधमन नेताम, आर0 115 कुंजबिहारी पुजारी एवं सायबर टीम कोण्डागांव के प्र0आर0 62 अजय बघेल, आर0 808 बीजूराम यादव, आर0 800 चंदन यादव तथा रक्षित केन्द्र कोण्डागांव के बल प्र0आर0 22 बंशीराम मरकाम, प्र0आर0 37 सनत नेताम, आर0 181 दलित कुर्रे का विशेष योगदान रहा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *