CG Police Transfer: बिलासपुर पुलिस में गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई। 16 अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना बदल दी गई है। रक्षित केंद्र में तैनात कई पुलिसकर्मियों को अब सीधे थानों और चौकियों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया है। आदेश 24 सितंबर 2026 को जारी हुआ और नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

इस फेरबदल में उप निरीक्षक अल्फोंस टोप्पो को रक्षित केंद्र से थाना सकरी भेजा गया है। वहीं उनि. गणेश राम महिलांगे को सकरी से रतनपुर रवाना किया गया है। इसी तरह सउनि. उमेश उपाध्याय को रक्षित केंद्र से मस्तूरी और सउनि. राजकुमार वस्त्रकार को सकरी से हिर्री भेजा गया है।


थानों में बदली तस्वीर

सउनि. राकेश टांडे को पचपेड़ी से बिल्हा, सउनि. प्रतीम सिंह को कोनी से कोटा, सउनि. कृष्ण कुमार मरकाम को रक्षित केंद्र से पचपेड़ी और सउनि. अरविंद शर्मा को रक्षित केंद्र से कोनी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रधान आरक्षक स्तर पर भी बदलाव हुआ है। प्र.आर. 388 सिद्धार्थ पाण्डेय को रक्षित केंद्र से बेलगहना चौकी और प्र.आर. 644 प्रिया दास केशकर को चकरभाठा एयरपोर्ट सुरक्षा से मस्तूरी भेजा गया है। वहीं प्र.आर. 709 जय प्रकाश खाण्डे को रक्षित केंद्र से बिल्हा पदस्थ किया गया है।

बिल्हा में एक साथ तीन आरक्षक भी पहुंचे

आरक्षक स्तर पर रितेश मिश्रा को बेलगहना चौकी, जबकि अमित पोर्ते और विकास कुर्रे को थाना बिल्हा भेजा गया है। महिला आरक्षक रूपांजली सोनचे को रक्षा टीम बिलासपुर और संतोषी तम्बोली को थाना सरकंडा में नई जिम्मेदारी मिली है।

आदेश में सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *