



भिलाई। भिलाई के प्रसिद्ध होटल हरीराज में वॉशरूम गई एक युवती का कथित तौर पर वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। युवती ने वॉशरूम में मोबाइल देखा, जिसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर दी। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी वेटर फरार हो चुका था।
जानकारी के मुताबिक, युवती होटल हरीराज के वॉशरूम में गई थी। इसी दौरान उसकी नजर मोबाइल फोन पर पड़ी। युवती को संदेह हुआ कि वॉशरूम के अंदर से उसका वीडियो बनाया जा रहा है। इसके बाद उसने बिना देर किए 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वेटर वहां से फरार हो गया था।

पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। मामले में भिलाई नगर पुलिस प्रार्थिया से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। वहीं, घटना को लेकर होटल संचालक फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहा है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों समेत अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही वीडियो बनाए जाने और घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर ASP मणिशंकर चंद्रा का बयान भी सामने आया है। भिलाई नगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार वेटर की तलाश की जा रही है।
