बालोद। जिले में नेशनल हाईवे-30 पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जांच के दौरान एक संदिग्ध कार से 65 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। रकम से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने पूरी राशि जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पुरुर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे पर सघन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में नगद रकम मिली।


पुलिस पूछताछ में कारोबारी अमित जैन ने बताया कि वह यह राशि केशकाल से बालोद लेकर आ रहा था। हालांकि रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद पुलिस ने नगदी जब्त कर ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक कर्मचारियों की मदद से मशीन के जरिए नगदी की गिनती कराई गई। इस दौरान गुरुर तहसीलदार हनुमंत स्याम भी मौके पर मौजूद रहे।

फिलहाल पुरुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई जा रही थी और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *