


बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 16 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क में शामिल चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई बलरामुपर पुलिस और ओडिशा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की है। इस मामले में अबतक कुल 9 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जानिए पूरा मामला
मालूम हो कि पूर्व में 29 दिसम्बर 2025 को थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा टाटा ट्रक वाहन में नारियल भूसी के भीतर छिपाकर ओडिशा से राजस्थान ले जा रहे 1198.460 किलो अवैध गांजा बरामद पकड़ा गया था। साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मामले में धारा 20 (बी) (ii) (सी) एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर जाँच में लिया गया।

इसी तरह 11 जून को थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आरोपी लोकेश शर्मा व आमिष अंसारी निवासी उत्तर प्रदेश के कब्जे से टाटा ट्रक से करीब 1941.110 किलो (कीमती करीब 10 करोड़) गांजा जब्त किया था। थाना बसंतपुर में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर जाँच में लिया गया। आरोपी लोकेश शर्मा व आमिष अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
दोनों मामलों की जाँच व एंड टू एंड कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपी लोकेश शर्मा से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी लोकेश शर्मा के द्वारा टाटा ट्रक वाहन क्रमांक RJ 14 GU 9078 में लगे जीपीएस लोकेशन के माध्यम से ट्रेक करता था। साथ ही ओडिशा सोनपुर में लोपा ढाबा के पास ट्रक को खड़ा कर लोकल व्यक्तियों के द्वारा पिकअप वाहन से लाकर ट्रक में गांजा लोड किया था।
एसटीएफ भूवनेश्वर उड़ीसा की पुलिस द्वारा 24 जून को आरोपी निलाम्बर कंहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा 191.300 किलोग्राम जब्त किया गया था। मामले में धारा 20(dt)(44)(2ft) एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया। साथ ही आरोपी निलाम्बर कंहार ने पूछताछ में बताया कि चारों आरोपियों के द्वारा घटना 27-28 दिसम्बर 2025 व 10-11 जून 2026 की रात ट्रक में अवैध गांजा लोड किया गया था।
एंड टू एंड जाँच दौरान थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को अपर सत्र न्यायाधीश, (एन.डी.पी.एस.एक्ट) न्यायालय रामानुजगंज से प्रोडक्शन वारण्ट जारी कराकर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय की अनुमति से आरोपी लोकेश शर्मा व आमीश के द्वारा चारों आरोपियो की पहचान कराया गया। साथ ही चारों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किये।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिकी व परिवहन के खिलाफ बलरामपुर पुलिस की इसी एक्सन मोड में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
