राजधानी रायपुर से एक मां और उसके प्रेमी की हैवानियत सामने आई है। बेरहम मां ने प्रेमी के साथ मिलकर तीन साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं आरोपियों ने मासूम को सिगरेट से भी दागा। मारपीट की इस घटना में मासूम की आंखे सूज गई और हाथ में गंभीर चोट की वजह से प्लास्टर चढ़ाना पड़ा। मोहल्ले वालों की शिकायत पर आरोपी मां अन्नू देवी और प्रेमी राजा के खिलाफ अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दोनों के खिलाफ आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले पंडरी के तरूण नगर, लोधी पारा का है। 3 वर्षीय बच्चे की 6 वर्षीय बहन ने मोहल्ले के लोगों को मारपीट की जानकारी दी थी, जिसके बाद लोगों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।


मारपीट व सिगरेट से दागकर गंभीर चोट

थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक, पीड़ित बच्चे की मां अन्नू देवी के साथ प्रेमी राजा भी रहता है। राजा नशे में अक्सर बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट करता रहता और मां अन्नू देवी उसे रोकती भी नहीं थी। इतना ही नहीं आरोपी राजा बच्चे को सिगरेट से भी दागता था। घटना वाले दिन भी आरोपी राजा ने 3 साल के मासूम से मारपीट की थी। घटना में मासूम की आंख और हाथ में गंभीर चोट लगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन में धारा 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 75 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर मासूम को बाल गृह में रखने की अपील करेगी।

गिरफ्तार आरोपी

01.राजा उर्फ सुरेश दीप पिता स्व. भीम दीप, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी तरुण नगर, पंडरी, रायपुर।
02.अन्नु देवी पति विशाल पासवान, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी तरुण नगर, पंडरी थाना सिविल लाइन, रायपुर।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *