धमतरी। धमतरी में अपराधियों के हौसले चरम पर है, लिहाजा बैखौफ बदमाशों ने शराब दुकान परिसर में सारेराह लूट के वारदात को अंजाम दे दिया,हालांकि मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को अरेस्ट कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भखारा थाना क्षेत्र के भखारा शराब दुकान परिसर की है,जहां आरोपियों ने युवक से चाकू दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 25 मई 2026 को प्रार्थी अपने बड़े भाई के कहने पर 3 हजार लेकर शराब एवं डीजल के लिए भखारा गया हुआ था, इस दौरान वह रात करीब 8:00 बजे भखारा स्थित शराब दुकान परिसर पहुंचा, तब वहां पहले से मौजूद आरोपी गण एवं विधि से संघर्षरत बालक ने उसे रोककर पैसों की मांग की।


वहीं जब प्रार्थी ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी अंशुमन साहू ने अपने पास रखे धारदार चाकू को प्रार्थी के गले में अड़ा दिया,वहीं आरोपी लोकेश पटेल एवं विधि से संघर्षरत बालक ने प्रार्थी को पकड़ लिया तथा आरोपी समीर निर्मलकर ने मारपीट कर पउनके पास रखे 3 हजार रुपये एवं रेडमी मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

इधर घटना की सूचना पर भखारा पुलिस ने मामले में धारा 309(4) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, और पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी अंशुमन पिता ईश्वर साहू उम्र 18 वर्ष,लोकेश पिता स्व. छबीलाल पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी भखारा,और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

वहीं घटना में उपयोग किए गए एक धारदार चाकू एवं नगदी रकम जब्त की गई है। साथ ही वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही है तथा उसकी गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है,वहीं विधि से संघर्षरत बालक की सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर उसे किशोर न्याय बोर्ड धमतरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *