By Poornima

भिलाई

केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ईरागाँव पंचायत से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह राशन कार्ड बनवान के लिए रोजगार सहायक के पास गयी हुई थी। तब आरोपी ने पहले उससे मुर्गा की मांग की। महिला ने नही होने की बात कही तब आरोपी पैसों की मांग करने के साथ ही महिला को एक रात साथ बिताने की मांग कर दी। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद अब इस मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

 गांव में रहने वाली पीड़ित महिला अपने परिवार के राशन कार्ड के लिए रोजगार सहायक संजय नेगी के पास गयी थी। राशन कार्ड बनाने के बाद संजय नेगी ने महिला से पहले मुर्गे की मांग की। जब महिला ने घर में मुर्गा नही होने की बात कही और 500 रुपए देने की बात की, तब रोजगार सहायक ने महिला से एक रात साथ बिताने की मांग कर दी।

बताया जा रहा है कि घटना 26 मई की है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी।

फिर 15 दिन बाद ग्राम पंचायत में लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी। पंचायत की बैठक में सरपंच और पंचों ने रोजगार सहायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किया।

इसके बाद महिला ने 9 जून को केशकाल जनपद पंचायत में भी लिखित शिकायत की  गई। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी गयी है।

केशकाल एसडीएम अंकित चौहान ने बताया कि मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। आरोप सही पाये जाने के बाद रोजगार सहायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं में इस तरह की अनैतिक मांग स्वीकार नहीं की जाएगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *