रायपुर। छत्तीसगढ़ में किक्रेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। रायपुर में होने वाले आईपीएल के दो मैचों के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। 10 मई को होने वाले रॉयल चैलेंजर बैंगलुरू और मुंबई इंडियन के बीच यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7ः30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीम के खिलाड़ी 8 मई को रायपुर पहुंचेंगे।

बताया जा रहा है कि टीम छह दिनों तक रायपुर में रहेगी। 8 मई को होने वाले मैच के लिए टिकट बुक बुक माई शो से कर सकते हैं। टिकट बिक्री को लेकर आरसीबी ने एक्स पोस्ट कर बताया कि मैच की टिकट आरसीबी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर ही मिलेंगी। साथ ही दूसरी वेबसाइट या ऐप से टिकट न खरीदने की सलाह दी है।


जानिए कीमत

टिकट की शुरूआत 2000 से शुरू होकर 2500, 3500, 8000 तक है। फैंस अपनी सुविधा के हिसाब से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

रायपुर में दो मैच

छत्तीसगढ़ के किक्रेट प्रेमियों को इस बार बीसीसीआई ने बड़ा तोहफा दिया है। रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इस बार आईपीएल के दो मैच होंगे। इनमें 10 मई रविवार की शाम 7ः30 बजे राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मुंबई इंडियंस के साथ होगा। 13 मई बुधवार शाम 7ः30 बजे राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का कोलकाता नाइट राइडर्स रायपुर के साथ मुकाबला होगा।

देखें शेड्यूल

  • 4 मई (सोमवार) – शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स – मुंबई
  • 5 मई (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स – दिल्ली
  • 6 मई (बुधवार) – शाम 7:30 बजे – सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स – हैदराबाद
  • 7 मई (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – लखनऊ
  • 8 मई (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स – दिल्ली
  • 9 मई (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटन्स – जयपुर
  • 10 मई (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे – चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स – चेन्नई
  • 10 मई (रविवार) – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस – रायपुर
  • 11 मई (सोमवार) – शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स – धर्मशाला
  • 12 मई (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे – गुजरात टाइटन्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – अहमदाबाद
  • 13 मई (बुधवार) – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स – रायपुर
  • 14 मई (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस – धर्मशाला
  • 15 मई (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स – लखनऊ
  • 16 मई (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स vs गुजरात टाइटन्स – कोलकाता
  • 17 मई (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे – पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – धर्मशाला
  • 17 मई (रविवार) – शाम 7:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स – दिल्ली
  • 18 मई (सोमवार) – शाम 7:30 बजे – चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – चेन्नई
  • 19 मई (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे – राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स – जयपुर
  • 20 मई (बुधवार) – शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस – कोलकाता
  • 21 मई (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे – चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटन्स – चेन्नई
  • 22 मई (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – हैदराबाद
  • 23 मई (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स – लखनऊ
  • 24 मई (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे – मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स – मुंबई
  • 24 मई (रविवार) – शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स – कोलकाता
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *