राजनांदगांव जिले के गैंदाटोला थाना क्षेत्र के ग्राम मातेखेड़ा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 13 वर्षीय नाबालिग भावेश मंडावी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक जशवंत नेताम (25) और वाहन मालिक ओमप्रकाश साहू (35) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर गैर इरादतन हत्या और सबूत छुपाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल को बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट उसके पिता रघुवीर सिंह मंडावी ने दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी जशवंत नेताम बच्चे को बिना बताए ट्रैक्टर में ले गया था और खेत समतलीकरण का काम कर रहा था। इसी दौरान नाबालिग से ट्रॉली का हुक खुलवाया गया और ट्रैक्टर को आगे-पीछे करने के दौरान ट्रॉली पलट गई, जिससे बच्चा उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


हादसे के बाद आरोपियों ने डर के चलते शव को छिपाने की कोशिश की और उसे करीब 3 किलोमीटर दूर एक खेत में फेंक दिया। पुलिस ने बाद में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया गया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *