कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद का फायदा उठाकर पति के दोस्त ने महिला को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दोस्त की पत्नी को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला घर से बाहर निकल गई थी। इसी दौरान उसके पति के दोस्तों ने महिला को अपने पास बैठाया और बातचीत के दौरान उसे शराब पिलाई। इसके बाद आरोपियों में से एक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जाबिर अली और उसके सहयोगी निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कल हमें सूचना प्राप्त हुई कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी ने बताया कि पति के साथ विवाद होने के कारण महिला घर से बाहर निकली हुई थी। इसी दौरान पीड़िता के पति के दोस्तों ने महिला को बैठाकर पहले शराब पिलाई और उसके बाद उनमें से एक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *