बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित हेमूनगर में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति ने किसी धारदार हथियार, संभवतः कुल्हाड़ी, से पत्नी पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी पति ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।


फिलहाल हत्या और आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पारिवारिक विवाद, घरेलू परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed