
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में ट्र्क चालक को चाकू मारकर लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल है। तीनों बदमाशों के कब्जे से चाकू और घटना में इस्तेमाल की गई मोटर सायकल जब्त कर लिया गया है। जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, 23 अप्रैल को प्रार्थी शेख जहांगीर 56 वर्ष निवासी खमतराई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 21-22 अप्रैल की रात करीब 1 बजे वह अपने ट्रक कमांक CG 07 BC 7912 को रावांभाठा मेटल पार्क में खड़ी कर अंदर में सो रहा था।
इसी बीच 3 लड़के एक मोटर सायकल में आकर गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगे। घटना के दौरान एक लड़का चाकू निकलकर उसके बांये पैर, घुटना व हाथ उंगली में वार किया। इसके बाद तीनों लड़के10,000 लूट कर भाग गये। रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध कमांक 276/26 धारा-309 (6) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जाँच दौरान तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीव्ही फूटेज के माध्यम से मोटर सायकल CG 04 QU 0427 की खोजबीन की गई। घटना में शामिल आरोपी अमरदास को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि अपने 2 नाबालिग साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिए थे।


सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लूट की रकम जब्त की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपीगण अमरदास पिता स्व. टीकमदास लहरे उम्र-19 वर्ष साकिन सतनाम चौक रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर व 2 विधि के साथ संघर्षरत बालक।
