कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, जिसके बाद उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और वारदात के बाद कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना का एक वीडियों भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सालिक राम यादव ने किसी पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी में चरित्र संदेह को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के वक्त घर पर बच्चों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। आरोपी गांव में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी और देखरेख का काम करता था, जहां वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता था।


घटना की सूचना मिलते ही प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को सामने लाया जाएगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *