अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर तीन सालों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया, फिर शादी करने से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को पकड़ा गया।

जानिए पूरी कहानी

दरअसल, पीड़िता का वर्ष 2022 में विक्रम सिंह निवासी बतौली से फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ था। इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। 5 अक्टूबर 2022 को विक्रम पीड़िता के घर आया और पीड़िता से विवाह करने की बात कहकर उसे अपने घर ले गया। जहां पीड़िता के मना करने पर भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया है।


मई 2025 में पीड़िता गर्भवती हो गई थी, जिसे आरोपी विक्रम सिंह ने दवा देकर गर्भपात करा दिया था। वर्ष 2022 से 2025 तक आरोपी द्वारा कई बार पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी विक्रम सिंह वर्ष 2026 में पीड़िता से बात करना बंद कर दिया। साथ ही पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज

इस बात से दुखी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। 6 मई 2026 को थाना बतौली में अपराध क्र- 57/2026 धारा 64(2)(एम), 69,88 बी.एन.एस पंजिबद्ध किया गया। जाँच के दौरान बतौली पुलिस टीम द्वारा आरोपी विक्रम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने अपना जुर्म कबूल किया।

आरोपी विक्रम सिंह पिता पन्न सिंह उम्र 22 वर्ष निासी गहिला (गौटियापारा) थाना बतौली जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर डॉक्टरी मुलाहिजा उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, आरक्षक राजेश खलखो, राकेश एक्का, महिला आरक्षक मेविश खाखा की सक्रिय भूमिका रही।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *