रायपुर। करोड़ों की बेनामी संपत्ति मामले में सेवानिवृत्त बीज प्रबंधक राजेंद्र सिंह क्षत्रीय को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 5.28 करोड़ की आय से अधिक का मामला है। ईओडब्ल्यू की जांच में पाया गया कि नौकरी के दौरान बीज प्रबंधक की आय कुल 6 करोड़ थी और खर्च करीब 11.28 करोड़ किया गया।

जानिए पूरा मामला

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी राजेन्द्र सिंह क्षत्रीय पिता स्वर्गीय रमाकांत सिंह 63 वर्ष तत्कालीन उत्पादन सहायक एवं वर्तमान में सेवानिवृत्त बीज प्रबंधक के विरुद्ध थाना ईओडब्ल्यू/एसीबी रायपुर में धारा 13(1)(बी), 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 यथा संशोधित वर्ष 2018 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच की गई।


5.28 करोड़ के आय से अधिक संपत्ति

इस दौरान पाया गया कि आरोपी राजेन्द्र सिंह क्षत्रीय द्वारा वैध आय स्रोतों से कुल 6,00,47,497.77 की आय अर्जित की, जबकि इसी अवधि में उसके द्वारा 11,28,67,045.50 का व्यय किया गया। इस प्रकार आरोपी द्वारा अपनी वैध आय से 5,28,19,547.73 अधिक व्यय किया गया, जो उसकी कुल आय से 87.96 प्रतिशत अधिक है।

भेजा गया जेल

जाँच में साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 13(1)(बी), 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 यथा संशोधित वर्ष 2018 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आज 17 जुलाई को आरोपी राजेन्द्र सिंह क्षत्रीय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर विशेष न्यायालय बैकुण्ठपुर जिला कोरिया में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जिला जेल बैकुण्ठपुर जिला कोरिया में दाखिल कराया गया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *