सूरजपुर। छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिले में शहर से लगे ग्राम चंद्रपुर के आदित्य होटल में काम करने वाले युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान सागरपुर निवासी गोलू, पिता छत्तर के रूप में बताई जा रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। युवक का शव मिलने की जानकारी के बाद होटल परिसर में हड़कंप मच गया।

जानिए क्या है मामला?

गोलू आदित्य होटल में काम करता था। मंगलवार सुबह तकरीबन 5 बजे होटल के एक कमरे में उसका शव फासी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद होटल संचालक और कर्मचारियों ने शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।


घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी होटल पहुंच गए। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी फैलने के बाद होटल परिसर और आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी।

पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना के समय होटल में मौजूद लोगों से जानकारी जुटाने के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *