बलौदाबाजार-भाटापारा: नशामुक्त बनाने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं एसडीओपी भाटापारा के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा नशे के अवैध सौदागरों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना भाटापारा ग्रामीण एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने व्यावसायिक सूझबूझ और त्वरित रणनीति का परिचय देते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अंतरजिला तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 07 शातिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


सायबर तकनीकी डेटा एवं सर्विलांस से खुला नेटवर्क

विगत दिनों क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की आवाजाही की गुप्त जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस और सायबर सेल की एक विशेष टीम सक्रिय की गई। टीम ने अत्याधुनिक डिजिटल डेटा एनालिसिस, लोकेशन ट्रैकिंग और सैकड़ों संदिग्ध कॉल्स का गहराई से विश्लेषण कर अंतरजिला नेटवर्क के मूवमेंट को ट्रैक किया।

सटीक सूचना मिली कि तस्कर सफेद रंग की कार (क्रमांक CG 07 AB 7007) में प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप लेकर ग्राम दतरेगा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में स्थानीय स्तर पर डिलीवरी देने की तैयारी में हैं।

त्वरित घेराबंदी एवं रंगे हाथों गिरफ्तारी

सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ग्राम दतरेगा में संदिग्ध स्थल की चारों तरफ से मजबूत घेराबंदी की। पुलिस की चौकसी के कारण आरोपियों को भागने या साक्ष्य नष्ट करने का कोई अवसर नहीं मिला। मौके पर मौजूद 06 आरोपियों को तत्काल अभिरक्षा में लिया गया तथा पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिंडिकेट के 01 अन्य साथी को भी धर दबोचा गया।

मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर की उपस्थिति में विधिवत जांच कराई गई, जिसमें जब्त गोलियों का प्रतिबंधित नशीला तत्व होना प्रमाणित हुआ। आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 8(c), 21(c), 29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111 बीएनएस के तहत कड़ा प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरोह के पूरे बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (सप्लाई नेटवर्क) को ध्वस्त करने के लिए जांच निरंतर जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  • 1. गोवर्धन प्रसाद साहू पिता स्व. संतोष साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी परशुराम वार्ड, भाटापारा, थाना भाटापारा शहर
  • 2. अभिषेक तिवारी पिता रामेश्वर प्रसाद तिवारी, उम्र 38 वर्ष, निवासी जनपद कार्यालय के पीछे, भाटापारा, थाना भाटापारा शहर
  • 3. पंकज यादव उर्फ गोलू पिता अशोक यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, भाटापारा, थाना भाटापारा शहर
  • 4. प्रकाश साहू उर्फ लक्की पिता हेमंत कुमार साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी हथनीपारा वार्ड, भाटापारा, थाना भाटापारा शहर
  • 5. दिनेश साहू उर्फ अप्पू पिता लुक्कूराम साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी नाका नं. 01 के पास, भाटापारा, थाना भाटापारा शहर
  • 6. आर्यन तिवारी पिता नीलमणि तिवारी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम छोटी कोनी, जिला बिलासपुर (हाल पता: भाटापारा)
  • 7. समीर खां उर्फ समी पिता स्व. सलीम खां, उम्र 32 वर्ष, निवासी यदुनंदन नगर तिफरा, जिला बिलासपुर

जब्त सामग्री एवं कुल मशरूका (अनुमानित मूल्य ₹2,61,192/-)

  • 1. प्रतिबंधित नशीली गोलियां: कुल 1,146 नग (कीमत ₹13,542/-)
  • 2. Spas Trancan Plus Capsules: 1,088 नग
  • 3. Ultracet Tablets: 58 नग
  • 4. परिवहन में प्रयुक्त वाहन: 01 सफेद रंग की कार (CG 07 AB 7007, कीमत ₹1,50,000/-
  • 5. स्मार्टफोन: 08 मोबाइल फोन (आईफोन एवं एंड्रॉइड हैंडसेट, कीमत ₹90,000/-)
  • 6. बिक्री की नकदी राशि: ₹7,650/-
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *