बालोद/ छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक नवविवाहिता शादी के महज 45 दिन बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गयी. लेकिन दोनों के बीच झगड़ा हो गया. जिसके बाद बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. वहीँ , उसे बचाने की चक्कर में प्रेमिका भो घायल हो गयी.

क्या है पूरा मामला

मामला बालोद थाना क्षेत्र के परसोदा गाँव की है. वारदात 6 जून की है. मृतक बॉयफ्रेंड का नाम मिथलेश ठाकुर (28) है और प्रेमिका का नाम मोनिका खरे (23) है. मिथलेश ठाकुर ग्राम भीमपुरी (डौंडीलोहारा) का रहने वाला था. वह ड्राइवर का काम करता था. मिथलेश पहले से शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है.


इंस्टग्राम से हुई थी मोनिका और मिथलेस की दोस्ती

जबकि, मोनिका खरे कांकेर जिले के ग्राम कोरतरा की रहने वाली थी. दोनों ढाई साल से एक दूसरे को जानते थे. इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी और धीरे धीरे प्यार में बदल गया. इसी बीच मोनिका की शादी 22 अप्रैल 2026 को परसोदा के रहने वाले टीकम कुमार खरे से हो गयी.

शादी के 45 दिन बाद भागी

शादी के बाद भी मोनिका और मिथलेश संपर्क में थे. शादी के महज 45 दिन बाद 6 जून की रात को बॉयफ्रेंड मिथलेश ठाकुर के साथ भाग गयी. दोनों बाइक से गाँव से 20 किलोमीटर दूर रेलवे अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे. इसी बीच दोनों के बीच झगड़ा हो गया. मिथलेश शादी का दबाव बनाने लगा.

रेलवे ट्रैक पर कटकर मिथलेश की मौत

शादी के लिए इंकार करने पर मिथलेश रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने के लिए बैठ गया. उसे बचाने के लिए मोनिका पटरी पर गयी, तभी ट्रैन आ गयी. दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए. मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोनिका घायल हो गयी. उसने किसी तरह इसकी सूचना डायल-112 को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

दूसरी तरफ पत्नी के घर पर न होने पर पति ने ढूंढना शुरू किया. परिजनों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी. कुछ समय बाद पुलिसकर्मियों द्वारा उसे घटना की जानकारी मिली. मोनिका को अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीँ, पुलिस भी केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *