रायपुर। लगातार आ रही आयुष्मान योजना को लेकर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में छापा मारा था. जांच में शिकायतों की पुष्टि होने पर मेड लाइफ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और लोटस हॉस्पिटल एंडवांस यूरोलॉजी सेंटर का लाइसेंस नर्सिंग होम एक्ट के तहत निरस्त किया गया है.

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम रायपुर स्थित श्री अनंत साईं हॉस्पिटल, श्री महावीर अस्पताल-मोवा, वरदान हॉस्पिटल, मेड लाइफ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लोटस हॉस्पिटल एंडवांस यूरोलॉजी सेंटर और रावतपुरा हॉस्पिटल में कार्रवाई कर रही है. आयुष्मान योजना के तहत भर्ती किए गए कथित फर्जी मरीजों के संबंध में किए गए क्लेम के संबंध में दस्तावेजों की जांच कर रही है.


स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर इंद्रजीत बर्मन ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में गड़बड़ी पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई. जांच कमेटी बनाकर हॉस्पिटल में छापामार कार्रवाई की गई थी. जांच कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक़ कार्रवाई की गई है. जांच में फर्जी मरीज भर्ती कराना, कमीशनखोरी का खेल साबित हुआ है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *