कोरिया। जिले के बैकुंठपुर स्थित कचहरीपारा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही 17 वर्षीय छात्रा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान सूरजमुखी लकड़ा के रूप में हुई है। वह ग्राम मोदीपारा की रहने वाली थी और बैकुंठपुर के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं में पढ़ाई कर रही थी।


घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *