रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सीए ऑफिस में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व कर्मचारी ने ही चोरी की प्लानिंग तैयार की थी। पुलिस ने मामले में दो चोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 7.80 लाख रूपए जब्त कर लिए हैं।

जानिए पूरा मामला

प्रार्थिया अपर्णा नायक ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुंदर नगर 627 ओम सोसायटी रोड थाना डी.डी.नगर रायपुर में रहती है तथा सीए तारवानी एंड एसोसियेट ऑफिस सिविल लाईन्स रायपुर में कैशियर के पद पर कार्य करती है। 21 जुलाई की सुबह 9.30 बजे आफिस के चालक ने प्रार्थिया को फोन कर बताया कि ऑफिस में चोरी हो गई है।


प्रार्थिया द्वारा ऑफिस के मालिक चेतन तारवानी को भी जानकारी दी गई। करीब 10.30 बजे तारवानी एंड एसोसियेट आफिस पहुंची तो पाया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात में आफिस के अंदर कैश काउंटर के लॉक को कटर से काटकर कैश काउंटर में रखे नगदी रकम को चोरी कर फरार हो गया। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

सूचना को DCP (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला व DCP (सेंट्रल जोन) तारकेश्वर पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए ACP रमाकांत साहू व प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने प्रार्थी व उसके ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की। आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुताई गई।

टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल सहित आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही मुखबीर लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थिया के ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की गई। साथ ही ऑफिस में पूर्व में काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में भी जानकारी ली गई।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को पूर्व में काम छोड़ चुके उमेश पोर्ते निवासी बिलासपुर के अपराध में संलिप्त होने की जानकारी मिली। टीम के सदस्यों द्वारा उमेश को बिलासपुर से पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी उमेश पोर्ते ने बताया कि वह पूर्व में प्रार्थी के सिविल लाईन स्थित ऑफिस में कार्य कर चुका था। दुकान में रखने वाले नगदी रकम के संबंध में जानकारी रहती थी। आरोपी ने योजना बनाकर अपने अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। टीम के सदस्यों प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी लक्ष्मीनारायण ध्रुव को भी पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. उमेश पोर्ते पिता मंगलराम पोर्ते उम्र 39 साल निवासी वार्ड 06 दोमुहानी बिलासपुर छ.ग.।
02. लक्ष्मीनारायण धु्रव पिता सोहन धु्रव उम्र 24 साल निवासी बूटापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *