
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के अंदर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चा भी शामिल है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला दुर्ग के कुम्हारी क्षेत्र का है। वार्ड नंबर 4 खपरी रोड कुम्हारी के एक मकान में खाना बनाया जा रहा था, इसी दौरान जोरदार धमका हुआ और पूरे घर में आग लग गई। घर से आग की लपटे निकलते देख आसपास के लोगों ने ब्लास्ट की सूचना पुलिस को दी। मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची।

ब्लास्ट की वजह से घर में भीषण आग लग गई थी। रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पाया और घर के अंदर से चार लाशे बरामद की। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान घर में चार लोग मौजूद थे। मृतकों में मासूम बच्ची और महिला, पुरूष शामिल है। ब्लास्ट की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोगों को धमाके की आवाज सुनाई दी। लोग घबराकर अपने-अपने घर से बाहर निकले और आग देखकर इधर उधर भागने लगे। फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है।
मृतकों के नाम
होमदास वैष्णव 40 साल
लक्ष्मी वैष्णव 18 साल
चांदनी 17 साल
गोपिका 2 साल
