बालोद। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। डौंडी थाना क्षेत्र के भर्रीटोला गांव स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

मृतक की पहचान भर्रीटोला निवासी कमल सिंह राणा, पिता साधु राम राणा, उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमल सिंह एक दिन पहले घर से निकला था, जिसके बाद उसका शव स्कूल परिसर में फांसी के फंदे पर मिला।


ग्रामीणों के अनुसार, कमल सिंह राणा पिछले कुछ दिनों से अपनी शारीरिक समस्या को लेकर परेशान चल रहा था। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *