राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ने मिलकर हत्या को एक्सीडेंट बताने की कोशिश की। पुलिस ने जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 10 अप्रैल को पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया के ग्राम महाराजपुर भारत पेट्रोल पंप के पास एचएच-53, सड़क किनारे गड्ढे में एक व्यक्ति मृत पड़ा था। मृतक के मुंह, नाक, माथे से खून निकल रहा था।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चिचोला चौकी पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में पता चला कि मृतक पर हमला कर उसकी हत्या की गई थी। एसपी अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस को जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक की पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध है।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

इस जानकारी के बाद पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और संदेही प्रेमी को थाने बुलाकर पूछताछ की। शुरूआत में दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने मृतक की हत्या करने की बात कबूल की। आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतक की पत्नी के साथ उसका अवैध प्रेम संबंध था। आरोपी पत्नी अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी।

मृतक की पत्नी के कहने पर ही आरोपी नरबद साहू ने पैदल चल रहे प्रेम लाल साहू की पत्थर से कुचलकर हत्या की थी। घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया था। फिलहाल दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आरोपियों का नाम

आरोपी नरबद साहू पिता देवलाल साहू उम्र 40वर्ष निवासी ग्राम पटपर पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव

मृतक की पत्नि गंगोत्री साहू पिता प्रेमलाल साहू 27 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *