भिलाई [न्यूज़ टी 20] ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार सोमवार को होना है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित दुनियाभर के 2 हजार अतिथि इसमें शामिल होंगे। महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार शाही तौर-तरीके से किया जाएगा।

वहीं महारानी के बेशकीमती ताज की एक बार फिर चर्चा छिड़ गई है। हम उसी ताज की बात कर रहे हैं जिसमें भारत से ले जाया गया कोहिनूर हीरा जड़ा हुआ है। कोहिनूर के अलावा इस ताज में हीरे, मोती, नीलमणि और पन्ने जड़े हुए हैं।


इन्हीं में से एक है साउथ अफ्रीका से लाया गया 500 करैरेट का ‘द ग्रेट स्टार’ हीरा। महारानी के निधन के बाद उनके ताज में जड़े कीमती रत्नों को लौटाने की मांग  उठने लगी है। दक्षिण अफ्रीका में इसी तरह की मुहिम चल गई है।

सीएनएन के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के जिस हीरे की बात हो रही है वह 1905 में खनन के दौरान मिला था। यह एक बड़ा हीरा था लेकिन इसका एक हिस्सा महारानी के लिए भेज दिया गया। उस वक्त अफ्रीका में औपनिवेशिक शासन था। अब यह हीरा ताज की शोभा बढ़ाता है। इस हीरे का नाम कुलीनान I है।

Share on