


कोरबा। जिले के दर्री क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवती का शव हसदेव डैम में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती ने करीब 30 फीट ऊंचे दर्री हसदेव डैम से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतका की पहचान नंदनी मेहर (30 वर्ष), पिता नरेश मेहर, निवासी नीलगिरी सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदनी सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

करीब 11 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
