भिलाई नगर (न्यूज़ टी 20)। बुधवार रात लगभग 10 बजे अचानक भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन सीसीडी के अमोनिया स्ट्रिपिंग टॉवर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ने लगी। फिलहाल यह आग कैसे लगी यह कह पाना मुश्किल है। इस आग से करोड़ों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। खबर लगते ही प्लांट के कई अधिकारी तत्काल घटना स्थल पहुंच गए थे।                          आग लगने की जानकारी मिलते ही प्रबंधन ने तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों चली कड़ी मशक्कत के बाद आखिर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।                                                                उक्त घटना मे किसी जनहानि की खबर नही है। लेकिन एक बड़े नुकसान की आशंका जरूर बताई जा रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *