



रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) की ओर से जारी आदेश के तहत मंत्रालय संवर्ग के 6 अनुभाग अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में राजपाल बघेल की पूर्व में जारी पदस्थापना में संशोधन किया गया है।
वहीं, मुश्ताक अली अंसारी, ब्रजेश अग्रवाल, गुलाब साव और ज्योति पटेल सहित अन्य अधिकारियों को नए विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद संबंधित अधिकारी अपने नए विभागों में कामकाज संभालेंगे।

राजपाल बघेल की पोस्टिंग में संशोधन
जारी जानकारी के अनुसार, राजपाल बघेल को 29 सितंबर को खनिज विभाग में पदस्थ किया गया था। अब उनकी पूर्व पदस्थापना में संशोधन करते हुए उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग के साप्रवि-10 में पदस्थ किया गया है। वहीं, मुश्ताक अली अंसारी को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) से स्थानांतरित कर खनिज विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इन अधिकारियों के भी बदले विभाग
मंत्रालय में किए गए फेरबदल के तहत अन्य अनुभाग अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है।
-
राजपाल बघेल: खनिज विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि-10) में पदस्थापना।
-
मुश्ताक अली अंसारी: लोक निर्माण विभाग से खनिज विभाग में पदस्थापना।
-
ब्रजेश अग्रवाल: नगरीय प्रशासन विभाग से लोक निर्माण विभाग में स्थानांतरण।
-
गुलाब साव: वित्त विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थापना।
-
ज्योति पटेल: सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी-9) से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग में स्थानांतरण।
छह अधिकारियों के विभागों में बदलाव से मंत्रालय के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है।

