बिलासपुर। सरकंडा स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय के एक कर्मचारी पर फर्जी अंकसूची के सहारे नौकरी हासिल करने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच में अंकसूची फर्जी पाए जाने के बाद महावीर साहू को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, महावीर साहू ने नौकरी के लिए 97 प्रतिशत अंक वाली अंकसूची जमा की थी। बाद में अंकसूची को लेकर शिकायत सामने आई, जिसके बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू की। विभागीय जांच के दौरान संबंधित शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। जांच में महावीर साहू द्वारा प्रस्तुत की गई अंकसूची फर्जी पाए जाने की पुष्टि हुई।


इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया। मामले में अब आपराधिक कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। विभाग द्वारा संबंधित दस्तावेज और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *