एसी ब्लास्ट होने से घर में लगी आग, पिता की मौत, बेटा गंभीर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की ITI कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में एसी में हुए ब्लास्ट से आग लग गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल है.

जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ITI कॉलोनी में एयर कंडीशर में ब्लास्ट हो गया. धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी घरों से बाहर निकले तो देखा कि आग लगी हुई. तुरंत डायल-112 को सूचना दी गई. इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस मिलकर घर का दरवाजा तोड़ा और दो लोगों को बाहर निकाला गया.


पिता की मौत, बेटा घायल

बताया जा रहा है कि एसी में धमाके के बाद घर में आग लग गई. इसी आग में घर का सामान और बाइक जलकर खाक हो गई. इस हादसे के वक्त पिता पुरषोत्तम पटेल और बेटा आर्यन पटेल घर पर मौजूद थे. लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने पुरषोत्तम पटेल को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. वहीं, बेटा गंभीर रूप से घायल है. जिसका इलाज जारी है.

जांच में जुटी पुलिस की टीम

घटना की सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. मामले की जांच जारी है. चक्रधर नगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विंडो एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने से हादसा हुआ है. कमरा छोटा था, जिससे कमरे में धुआं बना रहा.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *