भिलाई [न्यूज़ टीम 20] दिल्ली। गुरुग्राम (हरियाणा) शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर पटौदी क्षेत्र के लोकरा-कपरीवास रोड पर आज गुरुवार सुबह 28 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला. पुलिस ने कहा कि युवक के सिर में पॉइंट-ब्लैंक रेंज में गोली मारी गई थी,

लेकिन हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी राकेश गुज्जर के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से गोली का एक खाली शेल भी बरामद किया है.


हत्या का कारण अज्ञात, आरोपियों की तलाश जारी

आज सुबह कुछ ग्रामीणों ने राकेश नाम के शख्स का शव सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस मृतक के परिवार से संपर्क कर रही है. पटौदी पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और

आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पटौदी पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. हम हमलावरों को पकड़ने के लिए काम कर रहे हैं.

दिल्ली में नाबालिग ने की बुजुर्ग की हत्या

वहीं एक अन्य मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक 85 वर्षीय व्यक्ति को उसके पालतू कुत्ते पर हमला करने का विरोध करने पर एक नाबालिग ने पीट-पीटकर मार डाला.

पुलिस ने बताया कि बुधवार को राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया. मामले की जांच कर रही द्वारका जिला पुलिस ने इस सिलसिले में 17 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, उन्हें घटना के संबंध में पीड़ित अशोक कुमार की बेटी का पीसीआर कॉल आया. एक पुलिस दल को तब घटनास्थल पर भेजा गया था. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को इलाज के लिए राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed