विधानसभा-जशपुर   

बगीचा

  •     प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजातियों के शिक्षित युवाओं को योग्यतानुसार तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।
  •     विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में देवगुड़ी के उन्नयन के लिए पांच-पांच लाख रुपए दिए जाएंगे।
  •     बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का 100 बिस्तर वाले अस्पताल में उन्नयन किया जाएगा। एम्बुलेंस भी दिया जाएगा।
  •     बगीचा में पालिटेक्निक कालेज खोला जाएगा।
  •     मटोल और साहीडांढ़ में विद्युत उपकेंद्र की होगी स्थापना।
  •     बगीचा में हाईस्कूल चौक से तहसील चौक तक ढाई किलोमीटर लंबा गौरवपथ बनाया जाएगा।
  •     कैलाशगुफा, खुड़िया रानी, पंडरापाट सहित अन्य पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा।
  •     खुड़िया रानी से कैलाश गुफा के बीच पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।
  •     बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट बनेगा।
  •     बगीचा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का उन्नयन किया जाएगा। 

ग्राम आस्ता

  •     आस्ता के मेन रोड से आस्ता जाने वाले मार्ग में सूर्य नाले में पुलिया का निर्माण किया जायेगा।
  •     ग्राम खरसोता, विकासखंड मनोरा में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।
  •     ग्राम सोनक्यारी में नये विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।
  •     ग्राम बाला छापर में भी नये विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।
  •     जशपुर जिला चिकित्सालय में सी.टी. स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
  •     विकासखंड मनोरा के ग्राम पंचायत कदराई के ग्राम पकरीटोली, ग्राम पंचायत बिजोरा के ग्राम किटकीटोली, ग्राम पंचायत करदना के ग्राम धवरपाट- 01 और 02 तथा ग्राम पंचायत खम्हली के बिजली विहीन टोलों तक बिजली पहुंचाई जायेगी।
  •     विकासखंड जशपुर के जूरतेला और लुईकेना के बिजली विहीन मजरा टोले तक बिजली पहुंचाई जायेगी।
  •     हाकी एस्ट्रोटर्फ में फ्लड लाईट व्यवस्था की जाएगी।

जशपुरनगर 

  •     मुख्यमंत्री ने ब्राम्हण समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *