भिलाई [न्यूज़ टी 20] अमेरिका ने यूक्रेन को रॉकेट सिस्टम देने से साफ इनकार कर दिया है। कीव ने अमेरिका से लॉन्ग रेंज वेपन मांगे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन रूस पर रॉकेट चला सकता है इसलिए उसे यह सिस्टम नहीं दिया जाएगा।

वॉशिंगटन में बाइडन ने कहा, ‘हम  ऐसा कोई रॉकेट सिस्टम नहीं भेजने जा रहे हैं जो कि रूस में हमला कर  सके।’ बता दें कि जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है कीव को पश्चिमी देशों से  काफी मदद मिली है। अमेरिका ने भी सैन्य सहायता उपलब्ध करवाई है।


लेकिन इस बार यूक्रेन लॉन्ग रेंज वेपन मांग रहा था जिससे की हमले में रूस की बराबरी की जा सके। कीव ने अमेरिका से लॉन्ग रेंज रॉकेट के लिए मोबाइल बैट्री की भी मांग की थी।

इसके जरिए एक बार में कई रॉकेट दागे जा सकते हैं जो कि 187 किलोमीटर तक जा सकते हैं। इससे यूक्रेन की सेना रूस के अंदर तक हमला कर सकती है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकरा ने कहा कि अगर पश्चिम वास्तव में चाहता है

कि यूक्रेन जीते तो उन्हें लॉन्ग रेंज एमएलआरएस उपलब्ध करवाना चाहिए। मई की शुरुआत में अमेरिका ने ऐलान किया था कि वह यूक्रेन को 40 अरब डॉलर का सहायता पैकेज देगा जिसमें घातक हथियार भी शामिल होंगे।

रूस की सेनाएं अभी यूक्रेन के कई इलाकों में कब्जा करने का प्रयास कर रही हैं। वहीं खेरसन में यूक्रेन की सेना ने रूस को खदेड़ भी दिया था। 

Share on