भिलाई [न्यूज़ टी 20] हरियाणा के पलवल में एक पत्नी ने अपने प्रेमियों व माता-पिता के साथ साजिश रचकर अपने पति को जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने का प्रयास किया। पति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

थाना चांदहट पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उसकी पत्नी सहित पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


जांच थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसने गांव से बाहर खेतों पर अपना मकान बनाया हुआ है और वहीं परिवार सहित रहता है।

उसे पता चला कि गांव के ही दो युवकों के उसकी पत्नी से 7-8 साल से अवैध संबंध हैं। व्यक्ति ने जब इस बारे में अपनी पत्नी से बात की तो उसने कहा कि उसे वे दोनों लड़के पसंद है और उनके साथ मिलकर वह तुझे जान से खत्म कर देगी।

इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने जब वह घर से खेतों में घूमने गया तो रास्ते में पकड़ कर जबरन पकड़ कर जमीन पर गिरा लिया और जहर पिला दिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई और लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल करा दिया।

पीड़ित का कहना है कि इस साजिश में दोनों आरोपियों के साथ उसकी पत्नी, उसकी पत्नी के माता-पिता का हाथ है। उसे जहर पिलाने के बाद आरोपी दोनों युवकों को फोन पर घर बुलाकर उसकी पत्नी ने उनके साथ अवैध संबंध बनाए।

जिसका खुलासा पत्नी की फोन कॉल डिटेल से हो रहा है। व्यक्ति ने कहा कि जो उसकी पत्नी है उसकी शादी पहले बड़े भाई के साथ हुई थी, लेकिन बड़े भाई की मौत के बाद उसे उसके साथ बिठा दिया गया।

उसने कहा कि उसे नहीं पता था कि यह चरित्रहीन औरत है, जिसके पिछले 7-8 साल से दो लड़कों से अवैध संबंध हैं। व्यक्ति ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के मांग की है।

Share on