नगरी/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चन्द्राकर की अनुशंसा पर धमतरी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द साहू के द्वारा सलोनी निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी तुकाराम साहू को कुकरेल ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त है।

श्री साहू को उनकी नियुक्ति के लिए सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम, पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल के अध्यक्ष अखिलेश दुबे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करण चंद्राकर,

वरिष्ठ कांग्रेसी श्यामसुंदर सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि नारद ध्रुव, चंद्रकला नेताम, छबि लाल सिन्हा,नोहर नेताम, नीरज साहू, बलि राम नेताम, ईश्वर मंडावी सहित कुकरेल ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री साहू ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ जनों का आभार जताया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *