



भिलाई। सदाबहार गायक मुकेश के चाहने वालों के लिए भिलाई में एक खास संगीतमय शाम सजने जा रही है। मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ‘यादे मुकेश’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ‘यादे मुकेश’ का यह 24वां वर्ष है। कार्यक्रम में मुकेश के यादगार गीतों और उनकी सुरीली आवाज को संगीत के जरिए श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त 2026, गुरुवार को शाम 7 बजे से किया जाएगा। आयोजन भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कलामंदिर में होगा। मुकेश की आवाज हिंदी सिनेमा के उन स्वर्णिम गीतों से जुड़ी है, जिन्हें आज भी संगीत प्रेमी उतनी ही शिद्दत से सुनते हैं।

ऐसे में उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके प्रशंसकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजकों की ओर से संगीत प्रेमियों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुकेश के अमर गीतों और उनकी यादों को फिर से जीवंत करने की अपील की गई है।
