कांकेर (छत्तीसगढ़) – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र स्थित ऊपरतोनका गांव से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी को पीटकर मौत के घाट उतार दिया, और फिर शव को खेत में आग के हवाले कर दिया।

खेत में हुआ विवाद, थप्पड़ से गिर गई पत्नी


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छेरकू राम नामक व्यक्ति अपनी पत्नी चैती बाई के साथ बुधवार की सुबह खेत में आम के पेड़ के नीचे बैठा था। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि छेरकू ने गुस्से में पत्नी को 2-3 थप्पड़ मार दिए। महिला ज़मीन पर गिर पड़ी और फिर उठी ही नहीं।

पत्नी के शव पर डाला पैरा, लगाई आग

जब पत्नी बेसुध हो गई तो छेरकू राम ने धान का सूखा पैरा लाकर उसके ऊपर डाल दिया और माचिस से आग लगा दी। चंद ही पलों में चैती बाई की जलकर मौत हो गई। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो वह पूरी तरह जल चुकी थी।

पुलिस ने आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कोरर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी छेरकू राम को वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की जानकारी:

  • नाम: चैती बाई

  • उम्र: लगभग 38 वर्ष

  • निवासी: ऊपरतोनका, कांकेर

  • आरोपी: पति छेरकू राम

IPC की किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या), 201 (सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा पर गहरा सवाल खड़ा करता है।

Share on