


दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
थाना पाटन क्षेत्रांतर्गत प्रार्थिया के घर में हुई चोरी की घटना के संबंध में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना पाटन एवं एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी।

विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 19.06.2026 को संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी किए गए जेवर रायपुर निवासी एक महिला को बेचने की जानकारी दी गई। आरोपियों एवं खरीदार महिला के कब्जे से एक सोने का गुलबंद, एक जोड़ी सोने की एयररिंग एवं नगदी रकम 10,000 रुपये जप्त की गई। कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,43,000 रुपये है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
▪️ घटना का कारण :
आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नियत से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
▪️ घटनास्थल :
प्रार्थिया का निवास, थाना पाटन क्षेत्र, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. मानषु टण्डन, उम्र 20 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, ग्राम तर्रीघाट, थाना पाटन, जिला दुर्ग।
2. अजित बंधेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, ग्राम सावनी, थाना पाटन, जिला दुर्ग।
3. खिलेश्वर पटेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी पटेल पारा, ग्राम सावनी, थाना पाटन, जिला दुर्ग।
4. सिल्की देवांगन, उम्र 33 वर्ष, निवासी चंगोराभाठा, शीतल मंदिर के पास, थाना राजेन्द्र नगर, जिला रायपुर।
▪️ जप्त सामग्री :
1. एक नग सोने का गुलबंद।
2. एक जोड़ी सोने की एयररिंग।
3. नगदी रकम 10,000 रुपये।
4. कुल जप्त संपत्ति मूल्य लगभग 1,43,000 रुपये।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना पाटन एवं एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके द्वारा तकनीकी विश्लेषण, सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई कर प्रकरण का सफल खुलासा किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने घरों एवं कीमती सामानों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
