रायपुर [ News T20 ] | रायपुर नाका अंडरब्रिज और सिकोला भाठा अंडरब्रिज के लोकार्पण को लेकर अचानक रेलवे ने टालमटोल शुरू कर दी है। चार दिन पहले सूचना देने पर रेलवे अधिकारियों ने शुरू में लोकार्पण की सारी तैयारियां करने का वादा किया, बाद में रेलवे अफसरों ने उच्चाधिकारियों से निर्देश न मिलने का हवाला देते हुए इससे इंकार कर दिया। रेलवे के इंकार के बाद अब जिला प्रशासन ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम की तैयारियां की है।

wp-16654992051842662094685958970828

दिन भर रायपुर में व्यस्त कार्यक्रम के बाद राजधानी से दुर्ग लौटते ही वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने शाम 7 बजे निगम अफसरों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वोरा ने लोकार्पण कार्यक्रम की सभी तैयारियों को लेकर निगम अफसरों के साथ विस्तार से चर्चा की। वोरा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जनता की सुविधा को देखते हुए लोकार्पण होगा।

जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर और पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार रेलवे के अधिकारी अभी तक यही कहते रहे कि लोकार्पण की तिथि तय होने से केवल दो दिन पहले सूचना मिलने पर वे अंडरब्रिज निर्माण कार्य और लोकार्पण से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दे देंगे।

wp-16654992046868377916456968132768

रेलवे के अधिकारियों को चार दिन पहले इस संबंध में सूचना दे दी गई कि आज लोकार्पण किया जाएगा । अचानक रेलवे अफसरों के सुर बदल गए हैं। लोकार्पण को लेकर टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है। इधर, कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विधायक वोरा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर सहित निगम अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। पार्किंग व्यवस्था के साथ ही अन्य सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री के प्रति वोरा ने जताया आभार –

वोरा ने कहा कि कुल साढ़े 14 करोड़ की लागत से बने दोनों अंडरब्रिज के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। आज  से रायपुर नाका अंडरब्रिज और सिकोला भाठा अंडरब्रिज आम जनता के लिए खुल जाएगा। पटरीपार की करीब डेढ़ लाख की आबादी को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलने लगेगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *