गाजा पट्टी में एक अंतिम यात्रा को निशाना बनाकर किए गए इजराइली हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए. इजराइली सेना की ओर से इस मामले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है. नुसेरात शरणार्थी शिविर स्थित अवदा अस्पताल ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि पहले शुक्रवार को हुए हमले में मारे गए एक फिलिस्तीनी व्यक्ति के अंतिम यात्रा के दौरान लोगों को निशाना बनाया गया.

इजराइल और हमास के बीच अक्टूबर में युद्ध रोकने के लिए संघर्षविराम समझौता हुआ था. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संघर्षविराम लागू होने के बाद से अब तक 1,123 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.


मारे गए लोगों में महिलाएं-बच्चे ज्यादा

हमास के नेतृत्व वाली सरकार के तहत काम करने वाला स्वास्थ्य मंत्रालय हताहतों का विस्तृत रिकॉर्ड रखता है, जिसे संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां और स्वतंत्र विशेषज्ञ आमतौर पर विश्वसनीय मानते हैं. इसके रिकॉर्ड के मुताबिक, मारे गए लोगों में महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे अधिक है. उग्रवादियों ने सैनिकों को निशाना बनाकर गोलीबारी किए हैं.

इजराइल का कहना है कि उसके हमले इन कार्रवाइयों तथा संघर्ष विराम के अन्य उल्लंघनों के जवाब में किए गए. इजराइल के अनुसार, संघर्ष विराम लागू होने के बाद से अब तक पांच इजराइली सैनिक मारे जा चुके हैं.

बच्चों को जानबूझकर निशाना बनाया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की एक स्वतंत्र जांच में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि गाजा में फिलिस्तीनी बच्चों को जानबूझकर निशाना बनाया गया. दूसरी ओर, इजराइल का कहना है कि हमास और अन्य सशस्त्र समूहों द्वारा सैनिकों पर किए गए हमलों और युद्धविराम उल्लंघनों के जवाब में उसकी सैन्य कार्रवाई जारी है. इज़राइली अधिकारियों के अनुसार, युद्धविराम लागू होने के बाद से पांच इजराइली सैनिकों की भी मौत हुई है.

तीन साल से युद्ध जारी

बता दें, यह संघर्ष 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था, जब हमास के नेतृत्व में दक्षिणी इजराइल पर हमला किया गया था. इजराइली आंकड़ों के अनुसार, उस हमले में लगभग 1200 लोग मारे गए थे और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था. वहीं, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक 73 हजार से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें युद्धविराम के बाद मारे गए लोग भी शामिल हैं.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *