रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई), छत्तीसगढ़ ने दुर्ग संभाग में संयुक्त संचालक का पद रिक्त होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। विभाग ने डॉ. के. वेंकट राव को संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

डीपीआई द्वारा 7 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, आर.एल. ठाकुर, प्रभारी संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग, अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके सेवानिवृत्त होने से यह पद रिक्त हो गया था।


विभाग ने आदेश में कहा है कि नियमित पदस्थापना होने तक डॉ. के. वेंकट राव, जो वर्तमान में प्रभारी उप संचालक के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *