जगदलपुर। बस्तर और सुकमा जिले को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। टहकापाल के पास निर्माणाधीन पुल के लिए बनाए गए डायवर्सन में एक ट्रक पलट गया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण डायवर्सन की मिट्टी धंस गई। इसी दौरान ट्रक का पहिया मिट्टी में फंस गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक पलट गया।


हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर ट्रक को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। ट्रक हटने के बाद ही यातायात सामान्य होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग का अमला मौके पर मौजूद है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *