हॉस्पिटल कॉलोनी चोरी का खुलासा - सीसीटीवी से 6 चोर गिरफ्तार...

बसंतपुर पुलिस ने किया चोरी का पर्दाफाश

राजनांदगांव। बसंतपुर थाना क्षेत्र की हॉस्पिटल कॉलोनी में 17 जून को हुई बड़ी चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर 1.50 लाख रुपये नकद और करीब 2.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए थे।

100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने 4 पुरुष और 2 महिला चोरों को गिरफ्तार किया।


ये हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • देवव्रत यादव (21)

  • तिलक साहू (24)

  • देवानंद देशलहरे (30)

  • लिलेश यादव (36)
    दो महिला आरोपियों के नाम पुलिस ने गोपनीय रखे हैं।

वारदात में इस्तेमाल हथियार और सामान बरामद

पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी गए नकद रुपये, जेवरात, एक हथौड़ी और पेचकस बरामद किया है, जिनका इस्तेमाल वारदात में किया गया था।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

गिरफ्तार पुरुष आरोपियों को राजनांदगांव जिला जेल, जबकि महिला आरोपियों को दुर्ग महिला जेल भेजा गया है।

Share on