


Gold Price Today 15 June 2026: घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हलचल देखने को मिल रही है। सोमवार 15 जून 2026 को देश के बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स जैसे तनिष्क, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स और जोयालुक्कास के शोरूम में सोने के रेट अपडेट हो गए हैं। अगर आप भी शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली और चेन्नई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट जानना बेहद जरूरी है।
बड़े ब्रांड्स के शोरूम में बढ़े दाम: तनिष्क, मालाबार और जोयालुक्कास के ताजा रेट

देश की राजधानी नई दिल्ली में तनिष्क के शोरूम में 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी का दाम बढ़कर 13,710 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले 12 जून को इसका भाव 13,665 रुपये प्रति ग्राम था। वहीं दिल्ली के शोरूम में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स और जोयालुक्कास पर 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी का करंट प्राइस 13,665 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है, जो पिछले दिनों 13,620 रुपये था।
चेन्नई की बात करें तो वहां भी तनिष्क के शोरूम में 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी का रेट 13,710 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। चेन्नई में मालाबार और जोयालुक्कास के शोरूम में भी 22 कैरेट का करंट रेट 13,665 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर आ गया है।
IBJA ने जारी किए नए दाम: 14 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पूरा गणित
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से 15 जून की शाम को सोने और चांदी के नए आधिकारिक रेट जारी किए गए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, फाइन गोल्ड यानी 999 प्योरिटी वाले सोने का दाम 14,780 रुपये प्रति ग्राम (1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम) दर्ज किया गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का भाव 14,425 रुपये प्रति ग्राम और 20 कैरेट सोने का रेट 13,154 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है।
गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 18 कैरेट सोने का दाम 11,972 रुपये प्रति ग्राम और 14 कैरेट सोने का भाव 9,533 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आईबीजेए के मुताबिक 999 प्योरिटी वाली चांदी का दाम 2,42,582 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। हालांकि भारतीय हाजिर बाजार में आज सोने का भाव 1,50,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव बिना किसी बदलाव के 2,47,650 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर स्थिर बना हुआ है।
इंटरनेशनल मार्केट में भारी उछाल: यूएस कॉमेक्स पर 2 परसेंट से ज्यादा चढ़ा सोना
घरेलू बाजार में दिख रही स्थिरता के उलट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में जोरदार तेजी का रुख है. यूएस कॉमेक्स (US Comex) पर सोने का भाव 2.33 पर्सेंट की बड़ी बढ़त के साथ 4,337.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। कारोबारी सत्र के दौरान सोने ने 4,340.70 डॉलर का हाई और 4,283.40 डॉलर का लो लेवल छुआ। वहीं चांदी का भाव भी 3.42 पर्सेंट की शानदार तेजी के साथ 70.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। ग्लोबल मार्केट की इस बड़ी तेजी का असर आने वाले दिनों में घरेलू सर्राफा बाजार और खुदरा शोरूम्स की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।
अगर आप ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो केवल ब्रांड के रेट्स पर निर्भर न रहें। आईबीजेए (IBJA) द्वारा जारी किए गए शुद्ध सोने के रेट्स को बेस मानकर मेकिंग चार्ज और जीएसटी का गणित जरूर समझ लें।
