
दुर्ग। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा अड्डेबाजी, खुले में शराब सेवन तथा रात्रि के समय हुड़दंग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के अंतर्गत 51 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 11.30 बजे तक मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने, अनावश्यक भीड़ जुटाने और शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 51 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें थाना सुपेला में 12, जामुल में 10, छावनी में 8, कुम्हारी में 4, खुर्सीपार में 4, उतई में 3, भिलाई नगर में 2, पुलगांव में 2, वैशाली नगर में 2, दुर्ग में 2 तथा नगपुरा में 2 प्रकरण शामिल हैं।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि रात्रि के समय भीड़ एकत्र कर हुड़दंग करने वालों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था कायम रहे।


इस अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियों, पेट्रोलिंग टीम, डायल-112 स्टाफ और संबंधित पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही। विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 51 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें थाना सुपेला में 12, जामुल में 10, छावनी में 8, कुम्हारी में 4, खुर्सीपार में 4, उतई में 3, भिलाई नगर में 2, पुलगांव में 2, वैशाली नगर में 2, दुर्ग में 2 तथा नगपुरा में 2 प्रकरण शामिल हैं।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि रात्रि के समय भीड़ एकत्र कर हुड़दंग करने वालों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था कायम रहे। इस अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियों, पेट्रोलिंग टीम, डायल-112 स्टाफ और संबंधित पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।
