सफाई अभियान के दौरान मिला शव, कर्मचारियों में दहशत

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह नगर पालिका की टीम जब बंधा तालाब की सफाई कर रही थी, तभी जलकुंभी के बीच एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया।
यह देखकर मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

जलकुंभी हटाते समय दिखा संदिग्ध आकृति

नगर पालिका कर्मचारी संतोष ने बताया कि सुबह वे लोग जेसीबी मशीन से तालाब से जलकुंभी हटा रहे थे, तभी जल में कुछ संदिग्ध वस्तु नजर आई। जब पास जाकर देखा गया तो वह एक व्यक्ति का शव था।
कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया।


मृतक की पहचान हुई, परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कमल सिंह ठाकुर, निवासी कोंडागांव के रूप में की गई है।
शव को पंचनामा की कार्यवाही के बाद जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच की मांग की।

मौत के कारणों की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल यह जांच की जा रही है कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई या किसी अन्य वजह से।
घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Share on