दुर्ग। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ड्यूटी में लगे जवानों को वाहन से कुचलने की कोशिश करने वाले महाराष्ट्र नागपुर के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना में सउनि सुशील पाण्डेय के हमराह आरक्षक रमेश चंद्राकर घायल हुए। इन दोनों की ड्यूटी रायपुर से दुर्ग मार्ग पर लगाई गई थी।

दरअसल शुक्रवार को अपनी ड्यूटी में वाहन चेकिंग के दौरान लगभग 12:40 बजे ब्लैक फ़िल्म लगी हुई महाराष्ट्र ( नागपुर) पासिंग एक कार तेज गति से रायपुर की ओर से दुर्ग की तरफ आते दिखाई दिया। आरक्षक रमेश चंद्राकर ने कार को रोकने का संकेत देने पर कार चालक द्वारा वाहन को और तेज गति से चलाते हुए आरक्षक के ऊपर चढ़ाने का कोशिश किया।


लेकिन स्वयं को बचाने के दौरान आरक्षक के दाहिने हाथ की उंगली में चोट लग गई और वह कार के सामने गिर गया , लेकिन आरक्षक ने फौरन सतर्कता से पीछे हटकर स्वयं को बचा लिया। घटना के बात तुरंत वायरलेश रेडियो के माध्यम से पुरानी भिलाई क्षेत्र के सिरसा गेट चौक पर खड़े ट्रैफिक जवानों को सूचना दी गई।

जहां आरोपियो को कार सहित पकड़ा गया। इस दौरान कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थी। आरोपियों ने अपना नाम रमजान एवं जाकिर मोहम्मद निवासी नागपुर बताया। थाना कुम्हारी मे धारा 109(1), 221, 3(5) बीएनएस एवं धारा 184, 100 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *